जिला में ” गोबर खरीद योजना “ के अन्तर्गत कम्पोस्ट/वर्मी कम्पोस्ट की खरीद शुरू

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किसानों और पशुपालकों के लिए एक नई योजना ” गोबर खरीद योजना “ की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के पशुपालकों एवं किसान कम्पोस्ट तथा वर्मीकम्पोस्ट बेचकर अपनी आय में वृ़द्धि कर सकेंगें।

इस योजना के तहत कृषि विभाग किसानों/पशुपालकों से 3 रुपये प्रति किलो के दर से गाँव के चिन्हित स्थानों से कंपोस्ट तथा वर्मी कम्पोस्ट की खरीद कर रहा है।

इस योजना के संचालन से किसानों और पशुपालकों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी तथा रसायनिक उर्वरकों पर निर्भरता भी कम हो जाएगी।

यह योजना पशुपालकों/किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और टिकाउ कृषि पद्धितियों को बढ़ावा देने के इरादे से शुरू की गई है।

कृषि उप निदेशक कुल्लू, सुशील शर्मा ने कहा कि जिला में अभी तक विभाग 16 क्विंटल कम्पोस्ट 3 रूपए प्रति किलो के हिसाब से पशुपालकों/किसानों से खरीद चुका है जिसकी कुल राशि 4800/- रूपये उनके बेंक खातों में आ चुकी है।

उन्होंने कहा कि पंजीकृत एजेंसी-बी.आर. ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर आईएनडी चलाह पी.ओ. गुटकर जिला मंडी एचपी. फोन नं॰ 7018571538 इच्छुक किसानों से कम्पोस्ट की खरीद करेगी।

इच्छुक किसान अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी कृषि ब्लॉक कार्यालय,जिला कृषि अधिकारी, कृषि उप निदेशक कुल्लू या पंजीकृत एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...