जिला पुलिस बद्दी ने वर्तमान चौक के पास अवैध खनन करते पकड़े जेसीबी और टिप्प

--Advertisement--

जिला पुलिस बद्दी ने वर्तमान चौक के पास अवैध खनन करते पकड़े जेसीबी और टिप्पर, पुलिस ने माइनिंग एक्ट, एंड एनजीटी के तहत की कार्रवाई।

बद्दी – रजनीश ठाकुर

जिला पुलिस बद्दी के अंतर्गत वर्तमान चौक के पास बद्दी पुलिस ने एक जेसीबी और एक टिप्पर को अवैध खनन करते हुए मौके से पकड़ा है और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पहले माइनिंग एक्ट और चोरी का मामला दर्ज किया गया था लेकिन अब अवैध खनन कर रहे लोगों पर एनजीटी के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है और उसी के तहत आगामी जांच की जा रही है।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा के बोल 

मीडिया को जानकारी देते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि वर्तमान चौक पास अवैध खनन किया जा रहा है तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची उन्होंने मौके से अवैध खनन कर रहे एक जेसीबी और एक टिप्पर को पकड़ा है और अपने कब्जे में ले लिया है।

अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस एनजीटी के नियमों अनुसार कार्रवाई कर रही है और उन्होंने सभी क्षेत्र के थाना प्रभारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं कि कहीं पर भी दिन हो या रात हो अगर अवैध खनन हो रहा है तो उस पर मौका पर पहुंचकर कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि अवैध खनन को लेकर जिला पुलिस सख्त है और किसी को भी अवैध पर बक्सा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...