जिला परिषद सदस्य मुनीष शर्मा ने सरकार से सरकाघाट के गोपालपुर ब्लॉक में कोविड केंद्र शीघ्र शुरू करने की मांग की

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

नबाही वार्ड से जिला परिषद सदस्य मुनीष शर्मा ने प्रदेश सरकार से सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र/गोपालपुर ब्लॉक में कोविड केंद्र शीघ्र शुरू करने की मांग की है जिससे न केवल गोपालपुर ब्लॉक को ही सुविधा मिलेगी बल्कि धर्मपुर ब्लॉक के लोगों को भी राहत मिलेगी।

मुनीष शर्मा ने सुझाव दिया है कि नव- निर्मित बलद्वाडा कॉलेज के भवन को कोविड अस्पताल में तब्दील किया जा सकता है और वहाँ सभी सुविधाओं का तुरंत प्रबन्ध कर जल्दी ही लोगों को इलाज देने की जरूरत है ताकि सुविधाओं के अभाव में किसी की जान न जाए। कोरोना ने अब गाँव गाँव में दस्तक दे दी है और अब हर दिन लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं।

कोरोना की इस दूसरी लहर का सामना करने में वर्तमान स्वास्थ्य सुविधाओं का ढांचा असमर्थ हो चुका है। बीमार गरीब आदमी अस्पताल तक टेस्ट करवाने के लिए गाड़ी का प्रबन्ध नहीं कर पा रहा है व पॉजिटिव आने पर बड़ी मुश्किल से घर पहुँच पा रहा है। एम्बुलेंस तो गम्भीर कोविड मरीजों को भी बड़ी मुश्किल से मिल पा रही है। लोगों में टेस्ट करवाने या समय पर इलाज लेने के बजाय खौफ का माहौल पैदा हो चुका है और लोग मानसिक रूप से लड़ाई हार रहे हैं जिसके लिए लोगों को सही तरीके से जागरूक करने की जरूरत है।

गाँवों में मास्क का प्रयोग न करने व सामाजिक दूरी के नियमों को अनदेखा करने से समस्या अब काफी गम्भीर बनती जा रही है। मुनीष शर्मा ने कहा कि जिस रफ्तार से केस बढ़ रहे हैं तो एक दिन नेरचौक या सुंदरनगर में लोगों को इलाज मिलने में मुश्किल हो सकती है इसलिए समय रहते सरकाघाट और धर्मपुर दोनों खंडों के लिए कोविड केंद्र की सुविधा बहुत लाजमी हो गई है।

मुनीष शर्मा ने कहा कि ऐसे विषम समय में एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। सरकार को टेस्टिंग युद्धस्तर पर करने और वैक्सिनेशन बढ़ाने की जरूरत है। गौरतलब है कि मुनीष शर्मा पिछले वर्ष से ही लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वो हर समय अपनी टीम के साथ लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चिट्टा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

पसीने से तकदीर लिख रहे हिमाचल के किसान, सरकार भी रख रही पूरा ध्यान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में...

हिमाचल में चुनाव के चलते लीट, पैट टला अब जून में होंगी प्रवेश परीक्षाएं; आवेदन तिथि भी बढ़ी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों...

शिमला में 19 को टेरिटोरियल आर्मी भर्तीे, इन विभागों से सेवानिवृत्त महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

पूर्व सैनिकों और वन विभाग से सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों...