जिला चंबा में ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग के लिए शेड्यूल जारी

--Advertisement--

16 से 27 सितंबर तक होंगे ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की फिटनेस जांच- राम प्रकाश आरटीओ चंबा

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा में सितंबर माह के दौरान 16 से 27 सितंबर तक वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा राम प्रकाश ने दी है।

  • उन्होंने बताया कि आरटीओ चंबा के तहत 16 व 27 सितंबर को वाहनों की फिटनेस जांच तथा 17 सितंबर को ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
  • आरएलए चंबा के तहत 18 सितंबर को ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
  • आरएलए भरमौर के तहत 26 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी।
  • आरएलए चुवाड़ी के तहत 20 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी।
  • आरएलए तीसा के तहत 25 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी।
  • आरएलए सलूनी के तहत 19 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी।
  • आरएलए बनीखेत के तहत 24 सितंबर को दोपहर 1:00 तक ड्राइविंग टेस्ट तथा बाद दोपहर 2:00 बजे के उपरांत वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी।

राम प्रकाश ने बताया कि सभी स्थानों पर निर्धारित तिथियों में शाम 4:00 बजे तक वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि जारी किए गया  शेड्यूल आयुक्त परिवहन अथवा आरटीओ चंबा द्वारा  प्रशासनिक या अन्य कारणों से बदला जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...