जिला चंबा के जनजातिय क्षेत्र भरमौर एवं तीसा की ऊंची पहाड़ियों पर ताजा हिमपात

--Advertisement--

चंबा – भूषण गुरूंग

मई महीने की शुरुआत हो चुकी है जहां इस महीने हर कोई गर्मियों का स्वागत करता है परंतु इस बार ऐसा लग रहा है गर्मियां आई नहीं है और बरसात शुरू हो गई। जिसका असर किसानों ,बागबानो पर देखने को मिल रहा है.

बात अगर मौसम विभाग की करें तो हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच जहां जिला चंबा के जनजाति क्षेत्र भरमौर एवं तीसा की ऊंची पहाड़ियों पर ताजा हिमपात हुआ तो वहीं प्रदेश के कुल्लू, किन्नौर, लाहौल की चोटियां भी सफेद हो गई इसके अलावा निचले क्षेत्रों में रुक रुक कर बारिश होती रही प्रदेश में आज भी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

सात मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई जगह आंधी से फल और फूल झड़ गए हैं। सेब और आडू की पैदावार भी प्रभावित हुई है । निचले हिमाचल में बारिश से गेहूं को नुकसान हुआ है। कई जगह फसल गिली हो गई है।

थ्रेसिंग समेत खरीद प्रक्रिया भी कुछ क्षेत्रों में रुक गई है। अप्रैल और मई की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम के बिगड़े मिजाज से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मई में भी शीतलहर चल रही है। बदले मौसम से लोग सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं।

राजधानी शिमला में रविवार देर रात को शुरू हुई बारिश का दौर सोमवार को दिन भर जारी रहा। रविवार को शिमला में जहां 54 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी, वहीं सोमवार को यह आंकड़ा बढ़कर 58 मिलीमीटर पहुंच गया।

रोहतांग दर्रा, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, मनालसु पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा में दोपहर बाद बर्फ के फाहे गिरने का दौर जारी रहा। इससे सेब, प्लम, नाशपाती के साथ अनार को भी नुकसान हुआ है। फलों की फ्लावरिंग के साथ सेटिंग पर सबसे अधिक असर पड़ रहा है।

चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर पांगी एवं तीसा की चोटियों पर पांच से छह सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। तो वहीं चंबा- पांगी मुख्य मार्ग भी अवरुद्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...