जिला काँगड़ा में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, सिर पर किया लोहे की रॉड से वार

--Advertisement--

Image

कांगड़ा/लंबागांव, 24 अगस्त – बर्फू

जिला की पंचायत लंबागांव के टिक्करी कमाहरनू में बेटे द्वारा पिता को मौत के घाट उतारने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने अपने पिता के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी की पहचान सचिन राणा  (32) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। युवक के हमले के बाद मृतक रवि लहूलुहान हो गया।आरोपी की मां ने जब बेटे को हमला करते  हुए देखा तो शोर मचाया।

इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को मामले की सूचना दे  दी। घायल अवस्था में रवि को अस्पताल लाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 /341/23 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...