जाबल का बाग में खेत से 272 पौधे अफीम के बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर पुलिस की अफीम की खेती पर रोक लगाने की मुहिम लगातार जारी है। ताजा मामले में जिला मुख्यालय के समीप स्थित गांव जाबल का बाग में एक व्यक्ति के खेत से 272 पौधे अफीम के बरामद किए गए है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर व्यक्ति के घर पर दबिश दी तो पाया कि व्यक्ति खेती की आड़ में अफीम की खेती भी कर रहा है। पुलिस ने बरामद किए पौधों से नमुना निकाल शेष बचे अफीम के पौधो को आग लगाकर नष्ट कर दिया है।

आरोपी की पहचान संजीव सैनी उर्फ़ संजू, निवासी गांव जाबल का बाग नाहन के रूप में हुई है। पुलिस थाना सदर नाहन में ND&PS एक्ट के तहत आरोपी संजीव सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर आगामी जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...