ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी के तहत सचिव पद के लिए आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी के तहत सचिव पद के लिए आवेदन आमंत्रित

चंबा, 4 अक्टूबर – भूषण गुरुंग

ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा के तहत सचिव के पद को तय मानदेय के आधार पर भरा जाएगा। सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए सचिव पद  को भरने के लिए जिला चंबा के निवासियों से निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन प्रपत्र  ज़िला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट एचपी चंबा डॉट एनआईसी डॉट एन hpchamba.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन कर्ता की पात्रता में  शैक्षणिक योग्यता स्नातक या उससे ऊपर, आवेदक चंबा जिले का निवासी होना चाहिए तथा उसे स्वास्थ्य फिटनेस प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

आवेदक को सार्वजनिक सेवा या सरकारी सेवा या सामाजिक सेवा क्षेत्र में कार्य अनुभव होना आवश्यक होगा। इसके अतिरिक्त आवेदक किसी भी सरकारी, अर्ध सरकारी विभाग और किसी भी राजनीतिक पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रपत्र को भरकर शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतियाँ एवं पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ को संलग्न कर 16 अक्तूबर दोपहर 2 बजे तक एसडीएम कार्यालय चंबा के समीप ज़िला रेड क्रॉस लेबोरेटरी में जमा करवा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related