जसूर में खेतों से मिला बुजुर्ग महिला का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

पुलिस चौकी कंडवाल के तहत आती कंडवाल पंचायत में बुधवार को करीब 75 वर्षीय वृद्धा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वृद्धा का शव खेतों में मिला है। प्राथमिक जांच में मौके वारदात पर पहुंची पुलिस को अभी मृतक वृद्धा की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी हुई है।

बुधवार सुबह जब स्थानीय लोग खेतों में घास काटने जा रहे थे तो लोगों ने खेत मे उक्त जगह महिला का शव देखा। स्थानीय लोगों ने इस बारे पंचायत को सूचना दी। पंचायत द्वारा पुलिस को सूचित करने पर मौके पर पुलिस पहुंची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...