जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर जीप और स्कूटी में टक्कर, एक की मौत

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

पुलिस थाना फतेहपुर अंतर्गत एक पिकअप गाड़ी व स्कूटी के बीच हुई टक्कर में स्कूटी चालक की मौत हो गई। उक्त हादसा जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर गनोड़ में रविवार को पेश आया। हादसे में मारे गए स्कूटी चालक की पहचान मनदीप सिंह (24) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी बदवाड़ा के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार स्कूटी चालक फतेहपुर की तरफ जा रहा था कि अचानक गनोड़ नामक स्थान पर सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी (एचपी 55ए-5107) के साथ स्कूटी की टक्कर हो गई।

हादसे के दौरान स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा तुरन्त सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी पवन गुप्ता के बोल

हादसे की पुष्टि थाना प्रभारी पवन गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं पिकअप चालक विक्रम पुत्र सुभाष निवासी छत्र जोगियां के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...