जसवां-परागपुर को मोतियाबिंद मुक्त करने के लिए पराशर का अभियान जारी,जनता की सेवा करना एकमात्र लक्ष्य -कैप्टन संजय पराशर

--Advertisement--

Image

स्व. डा. दौलत राम की स्मृति में स्वास्थ्य सेवा का हुआ आयोजन

परागपुर- आशीष कुमार

कैप्टन संजय ने जसवां-परागपुर क्षेत्र को मोतियाबिंद मुक्त करने के संकल्प का अभियान जारी रखा है। इस कड़ी में स्व. डा. दौलत राम की स्मृति में श्री रघुनाथ मंदिर कमेटी व ग्राम सुधार सभा, बाथू टिप्परी और श्री सत्य साईं बाबा सत्य समिति के साथ मिलकर पराशर ने रोटरी आई हॉस्पिटल, परागपुर में स्वास्थ्य सेवा का आयोजन किया।

इसमें 103 मरीजों के माेतियाबिंद के आपरेशन किए गए और 127 को आखों के निशुल्क चश्मे और दवाईयां संजय द्वारा वितरित की गईं। इस मेडीकल सेवा में जसवां-परागपुर सहित चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, देहरा और गगरेट विधानसभा क्षेत्रों के 338 मरीज आखें चेक करवाने के लिए पहुंचे हुए थे।

काेविड नियमों का पालन करते हुए रोटरी आई हास्पिटल प्रबंधन ने मरीजों के आपरेशन किए। स्व. डा. दौलत राम गर्ग ने भी अपने क्षेत्र में मोतियािबिंद मरीजों के कई आपरेशन किए और मोतियाबिंद से मुक्ति दिलवाई। उनकी यादगार में ही कैप्टन संजय और अन्य सामाजिक संस्थाओं ने मेडीकल सेवा के माध्यम से इन मरीजों के आपरेशन करवाए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...