जल शक्ति विभाग द्वारा जल आपूर्ति के लिए डाली गई पानी की पाइपें स्थानीय एवम राहगीरों के लिए बनी मुसीबत

--Advertisement--

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

कांगड़ा के साथ लगते गांव लहलेड़ में जल शक्ति विभाग द्वारा जल आपूर्ति के लिए डाली गई पाइप लोगों के लिए बनी मुसीबत गांव के वार्ड नंबर 3 के निवासी अमर सिंह सुपुत्र लेट मिलखी राम ने इस बाबत ग्राम पंचायत लालेहड़ में आपत्ति दर्ज करवाई है।

उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल से ट्यूबवेल की ओर कुहल में पानी की पाइपों की क्रॉसिंग की गई है जिस कारण कूड़ा कचरा इकट्ठा हो जाता है और बरसात में पानी के ओवरफ्लो होने से सारी गंदगी सड़कों के ऊपर आ जाती है।

उन्होंने जल शक्ति विभाग से इन पाइपों को एक तरफ किए जाने की मांग की है ताकि कुहलों में पानी की निकासी सुचारू रूप से होती रहे अमर सिंह ने इस बाबत कहा कि उक्त विषय को चर्चा हेतु ग्राम सभा में रखा जाए रखा गया और चर्चा के उपरांत ग्राम सभा द्वारा इसे सही पाया गया।

अतः सर्व सहमति से ग्राम सभा द्वारा प्रस्ताव पारित करके प्रतिलिपि आगामी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई वह हो इसकी प्रतिलिपि सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग कांगड़ा को डेढ़ माह पूर्व भेजी गई है परंतु आज दिन तक इस पर कोई भी उचित कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।

जेई जल शक्ति विभाग कांगड़ा के बोल 

इस बाबत जेई जल शक्ति विभाग कांगड़ा रमेश पठानियां से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मौके का दौरा किया जा चूका है। उन्होंने कहा की इस कार्य के लिए एस्टीमेट बना दिया गया है दो-तीन दिन के भीतरी इस कार्य को पूरा करके लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...