जल जीवन मिशन के तहत परागपुर वार्ड एक मे लगे 50 नल, उद्योग मंत्री का जताया आभार

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

हिमाचल प्रदेश के हर परिवार को उसके घर पर आसानी से पेयजल मिले और लोगों को पानी के लिए परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए राज्य सरकार के प्रयास अब जल जीवन मिशन के तहत फलीभूत होनेे लगे हैं। इसी कड़ी में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के सहयोग से जल मिशन के तहत ग्राम पंचायत प्रागपुर के वार्ड एक में नल के कनेकशन लोगों के घरों में लगाए गए है । ऐसी जानकारी प्रागपुर के उप प्रधान विजय धीमान ने दी है।

उप प्रधान ग्राम पंचायत परागपुर विजय धीमान ने बताया कि जनता तक सरकार की जनहितैषी नीतियों योजनाओं को प्रागपुर की जनता तक पहुँचाना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। उप प्रधान विजय धीमान ने उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के कार्यो की सराहना की है।

उप प्रधान ने कहा मंत्री ने कभी किसी से भेदभाव नही किया है। उनके राज में विकास ही हुआ है। प्रागपुर में भी मंत्री महोदय काफी लोगो की आर्थिक मदद भी कर चुके है। जल जीवन मिशन के लाभार्थियों बार्ड सदस्य मुनीश शर्मा ने भी उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

इस मौके पर उप प्रधान बिजय धीमान सहित ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बलबीर धीमान, युवा अध्यक्ष मुकेश सोनी ,बूथ अध्यक्ष हंसराज धीमान जल जीवन मिशन के लाभार्थी उपस्तिथ रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...