जयराम ठाकुर ने फिर दिखाया बड़प्पन,सुखराम को दिल्ली ले जाने के लिए दिया सरकारी हेलीकाप्टर

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम की हालत स्थित बनी हुई है। स्वजन उन्हें थोड़ी देर बाद उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे हैं। उन्हें कांगणी हेलीपोर्ट से एयरलिफ्ट किया जाएगा। प्रशासन व चिकित्सकों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जोनल अस्पताल मंडी पहुंच पंडित सुखराम का कुशलक्षेम जाना। उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों व सदर हलके विधायक अनिल शर्मा से बातचीत की। जयराम ठाकुर ने अनिल शर्मा को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार पंडित सुखरााम के इलाज में हरसंभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर बड़प्पन दिखाया है।

पंडित सुखराम को दिल्ली ले जाने के लिए सरकारी हेलीकाप्टर उपलब्ध करवाया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार सुबह इसी हेलीकाप्टर से शिमला से मंडी पहुंचे थे। उनका हेलीकाप्टर में कुल्लू जिला के बंजार जाने का कार्यक्रम था।

पंडित सुखराम का हाल जानने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ गाड़ी में सड़क मार्ग से बंजार के लिए रवाना हुए। दूरसंचार क्रांति के मसीहा एवं राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत होने पर शुक्रवार देर शाम जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया था।

वह कुछ दिन पहले मनाली गए हुए थे। वीरवार को वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। ब्रेन स्ट्रोक से उनके दिमाग में ब्लड क्लाटिंग हो गई है। वह बात करने की कोशिश कर रहे हैं,लेकिन बोल नहीं पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विकास में पंडित सुखराम का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वह वरिष्ठ नेता हैं। स्वजनों ने दिल्ली ले जाने की इच्छा जताई है। सरकार ने इसके लिए मदद की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...