जयराम ठाकुर के स्वागत के लिए भाजपा नेताओं में पोस्टर वार, ज्वाली में जुदा हुईं पार्टी नेताओं की राहें

--Advertisement--

Image

ज्वाली – ब्यूरो

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन तीन सितंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जवाली अभिनंदन के लिए विधायक अर्जुन सिंह व भाजपा राष्ट्रीय लघु, बचत एवं सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया समर्थकों में पोस्टर वार छिड़ गया है। दोनों नेताओं के अलग-अलग होर्डिंग्स चर्चा का विषय बने हुए हैं।

एक तरफ विधायक अर्जुन सिंह के समर्थक विधायक के स्वागत वाले होर्डिंग्स लगा रहे हैं, तो वहीं भाजपा नेता संजय गुलेरिया के समर्थक स्वागत वाले अलग होर्डिंग्स लगा रहे हैं।

विधायक अर्जुन सिंह व भाजपा नेता संजय गुलेरिया के समर्थकों में अधिक से अधिक होर्डिंग्स लगाने की होड़ लगी हुई है।हर गली-चौराहे व दुकान पर दोनों नेताओं के अलग-अलग होर्डिंग्स लगे हुए हैं।

दोनों ही नेताओं के समर्थक काफी सक्रिय हैं। दोनों ही नेताओं द्वारा अपनी-अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। अब कौन अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दिल जीत लेता है, यह देखना रोचक होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...