जम्मू-कश्मीर के पुंछ में ग्रेनेड फटने से कैप्टन सहित नायब सूबेदार शहीद, कई जवान घायल

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दुर्घटनावश ग्रेनेड फटने से सेना के एक अधिकारी सहित दो जवान शहीद हो गए और अन्य कई जवान घायल हो गए हैं।

जम्मू में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात उस वक्त हुई जब सेना के जवान पुंछ जिले के मेंढर इलाके में नियंत्रण रेखा के पास अपनी ड्यूटी पर तैनात थे।

उन्होंने बताया कि इस घटना में सेना के कई जवान घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत हेलिकॉप्टर से इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान कैप्टन आनंद और नायब सूबेदार (जेसीओ) भगवान सिंह ने दम तोड़ दिया।

कैप्टन आनंद बिहार में भागलपुर जिले के चंपा नगर के रहने वाले हैं, वहीं नायब-सूबेदार भगवान सिंह उत्तर प्रदेश में जिला अंबेडकर नगर के गांव पोखर भिट्टा से हैं।

सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि व्हाइट नाइट कोर के जीओसी और अन्य सभी रैंक ने वीर जवानों को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए सलामी दी और राष्ट्र हमेशा इन जवानों के बलिदान का ऋणी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...