जमीन विवाद को लेकर सात लोगों ने बुरी तरह पीट डाली महिला

--Advertisement--

Image

रेखा देवी पत्नी लेख राम निवासी गांव साहो डाकघर आयल ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव में मकान का निर्माण कार्य करवा रही हैं। इसमें कुछ लोग अड़ंगा डाल रहे हैं। शुक्रवार शाम को जब वह निर्माण स्थल पर थी तो वहां पर सात लोग उसे मारने के लिए पहुंच गए।

धर्म नेगी-  चुराह

जमीन विवाद के चलते सात लोगों ने एक महिला को बुरी तरह पीट कर जख्मी कर दिया। साथ ही महिला को जान से मारने की धमकी भी दी है। इसको लेकर महिला ने शनिवार को पुलिस थाना तीसा में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने महिला की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। साथ ही महिला का सिविल अस्पताल तीसा में मेडिकल भी करवाया। मारपीट करने वाले लोगों को थाने में हाजिर होने के आदेश दिए गए हैं।

रेखा देवी पत्नी लेख राम निवासी गांव साहो डाकघर आयल ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव में मकान का निर्माण कार्य करवा रही हैं। इसमें कुछ लोग अड़ंगा डाल रहे हैं। शुक्रवार शाम को जब वह निर्माण स्थल पर थी तो वहां पर सात लोग उसे मारने के लिए पहुंच गए।

बड़ी मुश्किल से उसने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...