जब तक टिकट मिलता रहा तब तक पार्टी मां, जब टिकट नहीं मिला तो प्राइवेट कंपनी

--Advertisement--

मंडी, 11 मई – अजय सूर्या

जब तक पार्टी ने टिकट दिया और विधायक बनाकर राजनीति के मुकाम तक पहुंचा दिया, तब तक पार्टी मां लगती रही। लेकिन जब पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो अब पार्टी प्राइवेट कंपनी लग रही है। द्रंग से भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर को यह जवाब दिया है मंडी जिला भाजपा के सह मीडिया प्रभारी एवं युवा नेता कर्तव्य वैद्य ने।

वीरवार को मंडी से जारी बयान में कर्तव्य वैद्य ने कहा कि जिन जयराम ठाकुर के खिलाफ आज जवाहर ठाकुर जहर उगल रहे हैं, उन्हीं जयराम ठाकुर ने जवाहर ठाकुर को दो बार हारने के बाद भी तीसरी बार टिकट दिलाने में मदद की थी और उन्हें विधायक बनाकर सदन में पहुंचाया था।

पार्टी ने यदि द्रंग से अपना टिकट बदला तो उसके पीछे पार्टी का वो सर्वे रहा जिसमें जवाहर ठाकुर जीताऊ नहीं माने जा रहे थे। जो जीताऊ था, उसे पार्टी ने टिकट दिया और यहां से जीत भी हासिल की।

भले ही प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बन पाई हो, लेकिन मंडी जिला में 10 में से 9 सीटें अगर भाजपा को मिली हैं तो वो सिर्फ जयराम ठाकुर की बदौलत मिली हैं। प्रदेश में इतिहास चला आ रहा है कि यहां सरकार रिपीट नहीं होती।

बावजूद इसके जयराम ठाकुर के कार्यों पर प्रदेश की जनता ने अपनी मुहर लगाई और इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि हार के बाद भी भाजपा ने सबसे ज्यादा वोट हासिल किए।

जवाहर ठाकुर जैसे नेता सिर्फ मौकापरस्ती और मतलब की राजनीति करते हैं, जबकि जयराम ठाकुर जैसा साधारण व्यक्ति हमेशा जमीन से जुड़कर कार्य करता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...