जनजागरण अभियान के तहत धार कंडी क्षेत्र के झुनेेंना गाँव मे जनता का जाना दुख दर्द

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने जनजागरण अभियान के तहत धार कंडी क्षेत्र की दरिणी पंचायत के झुनेेंना गाँव मे जा कर जनता का दुख दर्द जाना।

झुनेना गाँव की स्थानीय जनता ने केवल सिंह पठानिया के पहुँचने पर हार पहनाकर उनका स्वागत किया ओर झुनेना गाँव को सड़क बनाने पर जनता ने पठानिया का तहदिल से धन्यबाद किया।

स्थानीय जनता का कहना है कि आज अगर 30-35 सालों के बाद अगर झुनेना गाँव को कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से ओर पूर्व वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से जनता को सड़क की सुबिधा मिली है।

पठानिया के आशीर्वाद से धार कंडी का ही नही बल्कि पूरे शाहपुर हल्के का विकास हुआ था।लेकिन आज चार बर्ष बीत जाने के बाद भाजपा की सरकार ने धार कंडी क्षेत्र को अनदेखा किया है।जिससे विकास के मामले में आज शाहपुर हल्का दस साल पीछे पिछड़ गया है।

पठानिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामियों को बुथ स्तर तक पहुँचाया जा रहा है।लेकिन विधानसभा शाहपुर की जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से बहुत परेशान है जिससे जनता अभी तक भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है लेकिन सरकार के बड़े बड़े दावे हवा में ही रह गए है।

धरातल पर कुछ भी नही दिख रहा है।भाजपा सरकार जनता का हितेषी होने का ढोंग रचती है जब सत्ता हाथ मे मिलती है तो जनता को दरकिनार करके जनविरोधी फैसले लेने लगती है जिससे आज प्रदेश में बढ़ती महंगाई,बढ़ती विरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार,बिगड़ती कानून ब्यवस्था ,कर्मचारियों पर बढ़ते हमलों से प्रदेश का हर बर्ग परेशान है।

जिला परिषद रितिका शर्मा ने कहा की जब से कांग्रेस सरकार सत्ता से गयी है तब से धार कंडी क्षेत्र की पूरी तरह से अनदेखी हुई है।पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से ओर स्थानीय कांग्रेस नेता एव पूर्व वन उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से धार कंडी क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई थी।

आज धार कंडी को उपतहसील, वेटरनरी हॉस्पिटल, दरिणी बारिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में साइंस क्लासे बैठाने की मंजूरी दिला कर ओर साइंस ब्लॉक् के भवन को धन राशी स्वीकृति करके, बोह मैदान में लगभग 15 लाख धन राशि लगा कर,बोह स्कूल के लिए अतिरिक्त कमरों को बनाने के लिए धन उपलब्ध करवा कर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ कर,तल माता के प्रांगण में सामुदायिक भवन बना कर, रिडकमार हॉस्पिटल के लिए 108 एम्बुलेंस दिलवा कर एव अन्य विकास कार्य करवा कर धार कंडी को पहचान दिलवाई थी।

लेकिन आज साढ़े चार सालों में धार कंडी में एक भी नया कार्य स्वीकृत नही हुआ है । उन्होंने कहा कि शाहपुर की बिधायक एव मंत्री स्वेत पत्र जारी करे कि साढ़े चार सालों में धार कंडी क्षेत्र में क्या विकास किया है। ओर नया कार्य क्या किया है।

इस मौके पर शशी पाल शर्मा,पूर्व उप प्रधान राजिंदर शर्मा, सुरेश कुमार राणा,प्रताप जरयाल,बिहारी लाल,प्रभात सिंह,वरयाम सिंह,रिटायर सूबेदार पूर्ण चंद,सुनिता ठाकुर महिला मंडल प्रधान, देवी,सुषमा देवी,सागर ,रंजीत सिंह,, विवेक राणा, दिलवर सिंह,अशोक कुमार,बच्चन राम,कमल कुमार,निर्मल कुमार,अर्जुन कुमार,अक्षय कुमार वीर सिंह आदि गणमान्य स्थानीय जनता मौजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...