जंगल में वन विभाग की छापेमारी, 3 भट्टियों सहित 2,100 लीटर लाहन नष्ट

--Advertisement--

जंगल में वन विभाग की छापेमारी, 3 भट्टियों सहित 2,100 लीटर लाहन नष्ट।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

उपमंडल पांवटा साहिब के खारा के जंगल में वन विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 शराब की भट्ठियों सहित 2,100 लीटर लाहन को नष्ट किया गया है।

जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली कि पांवटा साहिब के खारा के जंगल में अवैध रूप से शराब बनाने का धंधा चला हुआ है।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि जंगल में 3 भट्ठियों पर अवैध शराब बनाने का काम चल रहा था।

इसके बाद वन विभाग की टीम ने तीनों भट्टियों सहित 2,100 लीटर लाहन को नष्ट किया। शराब माफिया वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले की जंगल में फरार हो गए।

डीएफओ ऐश्वर्या राय के बोल 

उधर, वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ ऐश्वर्या राय ने बताया कि वन विभाग की टीम ने खारा के जंगल में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 भट्ठियों सहित 2,100 लीटर लाहन को नष्ट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...