जंगल में लकड़ियां लेने गईं महिलाओं पर भालू ने किया हमला, 4 घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

खजियार क्षेत्र के मियाड़ीगला में जंगल में लकड़ियां लेने जा रहीं 4 महिलाओं को एक भालू ने हमला करके लहूलुहान कर दिया, जिससे महिलाएं गभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायलों को मेडिकल काॅलेज चम्बा में भर्ती करवाया गया है।

घायलों की पहचान आशा कुमारी पत्नी किशोरी लाल निवासी मियाड़ीगला डाकघर रठियार, बीना देवी पत्नी जगदीश कुमार निवासी मियाड़ीगला डाकघर रठियार, कांया पत्नी कर्मु निवासी गांव चनाड़ू डाकघर रठियार, ऊषा देवी पत्नी कुंजू गांव चनाड़ू डाकघर रठियार तहसील व जिला चम्बा के तौर पर हुई है।

महिलाएं मंगलवार सुबह एक साथ लकड़ी काटने के लिए जंगल में गई हुई थीं। अचानक कहीं से भालू आ गया और एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में भालू ने महिला का मुंह नोच डाला तथा सिर में भी गहरी चोट आई हैं।

उसे बचाने के लिए अन्य महिलाओं ने भालू को भगाने की कोशिश की, जिस पर भालू ने और तीन महिलाओं पर भी हमला कर घायल कर दिया। महिलाओं के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा शोर मचाकर भालू को भगाया।

इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई। लोगों का कहना है कि भालू के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। पहले जहां खेतों में भालू ने मक्की की फसल को नुक्सान पहुंचाया, वहीं अब लोगों पर भी हमला कर रहा है। मेडिकल काॅलेज के एमएस डाॅ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि महिलाओं का उपचार चल रहा है। उनकी हालत ठीक है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...