छात्राओं को उनके अधिकारों, स्वच्छता तथा पौष्टिक आहार के महत्व बारे किया जागरूक

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

आज दिनांक 13 सितम्बर 2023 को चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर की महिला शिकायत निवारण समिति के द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं के लिए एक वर्कशॉप/ ओरियंटेशन का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अश्वनी पाराशर की अध्यक्षता में किया गया।

महिला शिकायत निवारण समिति के संयोजक प्रोफेसर मोनिका शर्मा ने महिला छात्राओं को को उनके अधिकारों, स्वच्छता, तथा पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य अश्विनी पाराशर ने छात्राओं को सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के आयोजनों का भरपूर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया तथा उन्होंने छात्राओं को संतुलित आहार, विहार और नियमित स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को अपने विद्यार्थी जीवन में चरित्र ,चिंतन और व्यवहार का महत्व भी समझाया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर महिला उत्पीड़न समिति के सदस्य प्रोफेसर दीक्षा चंदेल कमलेश देवी, कंचन वाला, संदला देवी, सुनीता देवी तथा महाविद्यालय की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...