छात्रवृत्ति के त्रुटिपूर्ण आवेदनों का पुन: सत्यापन 17 तक

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 02 फरवरी – हिमखबर

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अपलोड किए गए सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदनों में अगर कोई त्रुटि हो तो उनके पुन: सत्यापन के लिए 17 फरवरी तक का समय दिया गया है।

इस संबंध में जिला हमीरपुर के सभी राजकीय उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों तथा निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं मुख्यध्यापकों को निर्देश जारी करते हुए उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीडी शर्मा ने कहा कि वर्ष 2022-23 के छात्रवृत्ति आवेदनों में अगर कोई त्रुटि रह गई है तो इन्हें पूर्ण करके पुन: सत्यापित करना होगा।

उपनिदेशक ने कहा कि इस संबंध में किसी भी तरह की समस्या आने पर ईमेल-एनएसपीएचपीएसएमएल एट रेट जीमेल डॉट कॉम  nsphpsml@gmail.com पर या दूरभाष नंबर 01972-221499 पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति के मामलों में किसी भी तरह की कोताही के लिए नोडल अधिकारी या स्कूल प्रमुख जिम्मेवार होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...