छात्रवृति घोटाले में CBI के रडार पर आए कई और निजी संस्थान, 30 मई को दायर करेगी स्टेटस रिपोर्ट

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। सीबीआई 30 मई को अदालत में अपनी स्टेटस रिपोर्ट दायर करेगी। जांच के दायरे में अब कुछ और संस्थान आ सकते हैं। दरअसल सीबीआई इस मामले में अलग अलग चरण की जांच कर रही है।

पहले चरण में 95 लाख से अधिक छात्रवृति पाने वाले संस्थानों का रिकॉर्ड जांचा गया। दूसरे चरण 50 लाख से 94 लाख तक की छात्रवृति पाने वाले संस्थानों की जांच की गई। इसमें अनियमितता मिलने पर बीते रोज 6 एफआईआर दर्ज की गई है।

सूत्रों की माने तो अब तीसरे चरण में 50 लाख से कम छात्रवृति पाने वाले संस्थानों को भी जांचा जाएगा। इन संस्थानों के पूरे दस्तावेज जांचे जाएंगे कि छात्रवृति में कहीं अनियमितता तो नहीं है। बीते रोज दर्ज छह एफआइआर दर्ज की गई है। सूत्रों के मुताबिक 11 संस्थानों के खिलाफ अभी भी जांच चल रही है। इनमें यदि कोई अनियमितता पाई जाती है तो उन पर भी मामला दर्ज हो सकता है।

2019 से जांच कर रही सीबीआई

छात्रवृति घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। राज्य सरकार ने वर्ष 2019 में सीबीआई को यह मामला सौंपा था। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के तहत बांटी गई छात्रवृत्ति की राशि को गलत तरीके से कुछ संस्थानों ने अन्य के साथ मिलीभगत कर हड़प लिया। इस मामले में कई बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आ चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...