चोरों ने तोड़े 5 घरों के ताले, लाखों के गहनों व नकदी पर किया हाथ साफ

--Advertisement--

पुलिस थाना नगरोटा बगवां के अंतर्गत मलां में गत रात चोरों ने 5 घरों के ताले तोड़कर करीब 10 लाख 75 हजार रुपए के सोने-चांदी के गहनों व नकदी पर हाथ साफ किया। 

नगरोटा बगवां – राजीव जस्वाल

पुलिस थाना नगरोटा बगवां के अंतर्गत मलां में गत रात चोरों ने 5 घरों के ताले तोड़कर करीब 10 लाख 75 हजार रुपए के सोने-चांदी के गहनों व नकदी पर हाथ साफ  किया।

पंचायत प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि पांच घरों में चोरों ने अलमारियों, ट्रंकों आदि को भी खंगाल कर कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है।

पुलिस के अनुसार चोरों ने नकदी, डिजिटल कैमरा, एक महंगी घड़ी तथा सोने-चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ  कर दिया। पीड़ित विद्या देवी, वीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, अनिल कुमार, अरुण कुमार, अमर सिंह व निशा कुमारी ने बताया कि रात को हुई चोरी का उन्हें जरा भी एहसास नहीं हुआ।

डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी से जानकारी ली जा रही है तथा जिला के पुलिस स्टेशनों को सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...