चोरी हुए जेसीबी लोडर रौक ब्रेकर के साथ दो युवक हिरासत में 

--Advertisement--

चुवाडी – अनिल संबियाल 

पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत सुबह करीब नौ बजे चुवाड़ी निवासी विकास कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके लोडर (जेसीबी) का रौक ब्रेकर चोरी हो गया है। जिसकी कीमत करीब सात लाख रूपये है।

जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चुवाड़ी व उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए व सीसीटीवी की फुटेज व लाहडू चैक पोस्ट पर जेसीबी का नंबर दर्ज था।

सीसीटीवी फुटेज में पाया गया कि करीब रात एक बजे एक जेसीबी नूरपुर की तरफ से आती है और करीब ढाई बजे वापिस चली जाती है।

तब पुलिस को उस जेसीबी पर शक हुआ कि यही जेसीबी चोरी के लिए इस्तेमाल की गई है । फिर पुलिस उक्त जेसीबी व उसके चालक की तलाश में जुट गई।

तहकीकात में आरोपी के फोन की लोकेशन पंजाब की दर्शा रही थी। पुलिस की टीम पठानकोट जिला के दुनेरा पंहुची तो उक्त जेसीबी दुनेरा में काम पर लगी हुई थी।

जब उसके औपरेपटर से पूछताछ की तो वह आनाकानी करने लगा। जब पुलिस ने सख्ती व सीसीटीवी फुटेज दिखाए तो उसने चोरी का बात कबूल कर ली।

जिसके चलते चोरी के आरोपी लब्बू दीन पुत्र शाहदीन व शीब्बू दीन पुत्र रोशन दीन गांव धारकलां जिला पठानकोट को चोरी के लिए प्रयोग की जेसीबी व ब्रेकर सहित चुवाड़ी थाने में लाया गया है व पुलिस के दवारा आगामी कार्यवाही जारी है।

थाना प्रभारी रमन चौधरी ने बताया है आरोपियों के खिलाफ धारा 329के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्यवाही जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...