चैक वाऊंस मामले में पेशी पर आया विचाराधीन कैदी, पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

--Advertisement--

चेक बाउंस मामले में पेशी के ऊना की कोर्ट में लाया गया विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने शहर से निकलने वाले रास्तों पर पुलिस का पहरा लगा दिया है। ऊना पुलिस की टीम फरार विचाराधीन कैदी को तलाश करने में जुटी हुई है।

ऊना – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब चेक बाउंस मामले में पेशी के ऊना की कोर्ट में लाया गया विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जैसे ही विचाराधीन कैदी फरार हुआ। उसके तुरंत बाद एसपी ऊना ने विचाराधीन कैदी के साथ डयूटी पर तैनात कर्मियों समेत पुलिस टीम फरार युवक को गिरफ्तार करने में जुट गई हैं।

इस मामले में होनी थी पेशी

बताना जरुरी है कि ऊना जिला के हरोली पुलिस थाना के तहत बढ़ेड़ा गांव का लखवीर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह 46 ने किसी प्राईवेट बैंक से ऋण ले रखा था। ऋण भुगतान ना होने के कारण बैंक ने लखवीर सिंह के खिलाफ ऊना की कोर्ट में याचिका दायर की थी। उसके बाद आरोपित को 31 मार्च को बनगढ़ जेल में भेजा गया था। सोमवार को बनगढ़ जेल से पहली पेशी के लिए ऊना कोर्ट में लाने के लिए पुलिस लाईन झलेड़ा की टीम पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के साथ ऊना पहुंचे थे।

सीमा से निकलने पर नाकों पर अलर्ट

यहां पर कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस टीम को चकमा देकर लखवीर सिंह फरार हो गया। हालांकि उसे पकड़ने के लिए डयूटी पर तैनात कर्मी उसके पीछे भागे। लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए। जैसे ही एसपी ऊना को इस विचाराधीन कैदी के फरार होने का पता चला तो उन्होंने शहर व सीमा से निकलने पर नाकों पर अलर्ट कर दिया। हालांकि पुलिस टीमें फरार व्यक्ति को दबोचने में जुटी हुई हैे।

चूक की गहनता से होनी चाहिए जांच

वहीं, जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि फरार व्यक्ति को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम जुटी हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को कोताही बरतने को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बनगढ़ जेल से लगातार विचारधीन कैदियों को पुलिस टीमें पेश करने के लिए ऊना की कोर्ट में लाती हैं। इस दौरान डयूटी पर तैनात कर्मी काफी मुस्तैद रहते हे। लेकिन इस मामले में चूक कैसे होगी। इसकी गहनता से जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...