चूड़धार यात्रा पर निकली 58 वर्षीय महिला लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार की यात्रा पर निकली उत्तराखंड की 58 वर्षीय महिला लापता हो गई है। दो दिन पहले परिवार के साथ चूड़धार यात्रा पर निकली महिला कालाबाग के समीप से अचानक लापता हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार जानकी देवी पत्नी केसर सिंह निवासी कालसी (चकराता) उत्तराखंड 12 मई को अपने परिवार के साथ चूड़धार यात्रा पर निकले थी। महिला के साथ उसका उसका पति, बेटा व परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। शुक्रवार को जब परिवार यात्रा से वापस लौट रहा था तो कालाबाग के समीप महिला किसी कारणवश अन्य लोगों से पीछे रह गई।

परिवार के अन्य लोगों को इसकी भनक नहीं लगी। कुछ दूरी पर जब परिवार वालों ने देखा तो उनमें से एक व्यक्ति कम था। जब गहनता से देखा गया तो पाया कि महिला जानकी देवी (58) पीछे रह गई हैं।

इसके बाद परिवार वालों ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब उन्हें कोई सुराग नहीं मिला तब उन्होंने शुक्रवार करीब 3 बजे चौपाल पुलिस को इसकी सूचना दी।

चौपाल के डीएसपी राज कुमार खुद मोर्चा संभालते हुए चौपाल थाना व पुलिस सहायता कक्ष पुलवाहक की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान शुरू कर दिया। शुक्रवार करीब 4 बजे से चल रहे सर्च अभियान में फिलहाल महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस लगातार सर्च अभियान में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...