चूरा पोस्त के साथ पंचायत प्रधान सहित तीन काबू

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

उपमंडल की ग्राम पंचायत साईं चड़ोग के वर्तमान प्रधान राम प्यारा समेत तीन लोगों को पुलिस ने चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना नालागढ़ में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक कार नालागढ़ की ओर से स्वारघाट की ओर जा रही है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करते हुए कार को रोका जिसकी तलाशी लेने पर 4.497 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया।

जब पुलिस ने पूछताछ की तो व्यक्तियों की पहचान ग्राम पंचायत साई चडोग के वर्तमान प्रधान राम प्यारा व अन्य दो साथी जग्गन्नाथ व नरेश कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी नालागढ़ मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...