चुवाड़ी जोत मार्ग पर हादसा: खाई में जा गिरी कार, दो लोगो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुवाड़ी जोत मार्ग में शुक्रवार देर शाम को एक कर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिस कारण कार में सवार पांच लोगों मे से दो लोगो की मृत्यु हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल है। घायलों का उपचार सिविल हस्पताल चुवाड़ी में चल रहा है।

मृतकों की पहचान रविन्द्र राणा व साहिल मलकपुर पठानकोट पंजाब के तौर में हुई है। जब कि कुलदीप कुमार पुत्र लाल चंद व नरेन्द्र शेट्टी पुत्र ओम प्रकाश दोनों गॉव नरोट सरना के रहने वाले हैं। वही रोहित पुत्र प्रकाश चंद मलीक पुर पठानकोट गंभीर रूप से घायल है।

यह पाचो लोग कार नंबर पीवी 35 ए जे-1159 में सवार होकर जोत की तरफ घूमने गए थे। देर शाम जब वो वापिस पठानकोठ की औऱ आ रहे थे तो जब कार आहता व चटौली के बीच पहुची तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

कार के खाई में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दुर्घठनास्थल पर पहुचे और पाचो लोगो को चुवाड़ी हस्पताल पहुचाया गया। वहाँ दो घायलों की चकित्सा के दौरान मौत हो गई। एसपी अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...