चुराह विधानसभा क्षेत्र में आज 400 नौजवानों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

--Advertisement--

Image

“इस बार कांग्रेस साफ, भाजपा हाफ”

चुराह – अनिल कुमार

चुराह विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सलीम खान की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान के माध्यम से नकरोड, कल्हेल, कपाड़ी मोड़ मैं एक जनसभा को संबोधित किया। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर के भाग लिया और लगभग 400 नौजवानों ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

जिसमें क्षेत्र की जनता दिल्ली सरकार की उपलब्धियों जैसे बिजली ,पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य ,नारी सुरक्षा, वृद्ध पेंशन जैसी योजनाओं से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। जनसभा में विधानसभा क्षेत्र चुराह के संगठन विस्तार सदस्य कुकु ठाकुर ने बताया चुराह आज भी मूलभूत सुविधाएं से कोसों दूर है।

आज भी विधानसभा उपाध्यक्ष डॉक्टर हंसराज के राज मैं महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं अपनी विधानसभा के लोगों को नहीं दे पाए।चुराह विधानसभा में साइंस की क्लासे नहीं लगा पाए लोगों ने बताया नेता सिर्फ 5 साल के बाद आते हैं आम जनता से वोट लेकर सिर्फ अपने घर भरते हैं।

आम जनता की कोई भी सुनवाई नहीं होती। आज चुराह विधानसभा की जनता ने बता दिया की बीजेपी और कांग्रेस से कितनी जनता खफा है । चुराह के युवाओं के हजूम को देखकर आज कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं को नींद नहीं आएगी।

प्रदेश प्रवक्ता सलीम खान ने बताया कि अब यह 5 साल का राज नहीं चलेगा अब आम आदमी पार्टी की 2022 में सरकार आएगी और इन भ्रष्टाचारियों को सत्ता से बाहर करेंगे। चुराह के नौजवानों ने बताया “इस बार कांग्रेस साफ, भाजपा हाफ” का नारा भी दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...