चुनावों में चार बागियों की हार से निर्दलीय बागी विधायकों को नहीं रहा भाजपा के निशान पर जीत का भरोसा

--Advertisement--

डोल भटहेड़ – अमित शर्मा

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने हाल ही में छः में से चार बागी विधायकों को भाजपा के निशान पर मिली हार पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि बागियों की भाजपा के निशान पर हुई हार को देखते हुए अब तीनों निर्दलीय बागी विधायक भी भाजपा के निशान पर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नहीं बल्कि चिंता में पड़ गए हैं कि आगामी चुनाव किस चुनाव चिन्ह पर लड़ा जाए ताकि जीत पक्की हो सके।

क्योंकि कांग्रेस पार्टी से छः बागी विधायकों ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया था बल्कि कुछ तकनीकी हेर-फेर के चलते इन छः विधायकों की विधायकी को ही समाप्त किया गया था।

लेकिन फिर भी इन छः में से चार बागी विधायकों को जनता ने बगावत की सज़ा चुनावों में हार का स्वाद चखा कर दी है तो क्या अपनी इच्छा से अपनी विधायकी को लात मारते हुए समय से पूर्व जनता पर दुसरा चुनाव थोपने वालों इन तीनों निर्दलीय विधायकों को क्या जनता फिर जीत का ताज पहनाएगी या फिर चार बागियों की तरह इन तीनों निर्दलीय विधायकों को भी सदा केलिए घर पर आराम करने केलिए बैठा देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...