चिल्ट युवा क्लब के युवाओं ने प्राकृतिक पानी के स्रोतों को निखारा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर,सुभाष चंद

इस करोना काल में कई तस्वीर ऐसी भी सामने आ रही है जिन्हें लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं जहां पर बिलासपुर के काथला के युवकों ने पशु पक्षियों के लिए जंगल में तालाबों को साफ किया वहीं पर चिल्ट युवा क्लब के युवाओं ने हमारे प्रकृति पानी के स्त्रोत बावड़ी को साफ किया और फिर उसके आसपास पेंट करके उसे बढ़िया बना दिया जिसकी गांव के लोग भी सराहना कर रहे हैं।

जी हां इस करौंना महामारी के समय ग्रामीण युवा मिलकर हमारे प्राकृतिक स्त्रोतों के रखरखाव को लेकर जो समाज सेवा के कार्य कर रहे हैं बहुत ही सराहनीय कार्य हैं।

युवाओं में जोश होता है अगर युवा मिलकर किसी कार्य को करने की ठान ले तो वह कार्य बहुत ही बेहतर ढंग से पूर्ण होता है और यह जिला बिलासपुर के दो उदाहरण आजकल बखूबी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

युवा क्लब चिल्ट के प्रधान राकेश कुमार, उप प्रधान मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष ब्रह्मानंद , सचिव विजय कुमार और सलाहकार कमल सहगल, कानूनी सलाहकार सदाराम और अन्य युवा क्लब के सभी युवा साथियों ने बावड़ी की सफाई और पेंट किया।उन्होंने कहा आगे भी इसी प्रकार से सामाजिक कार्यों को करते रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...