चिड़गांव अग्निकांड में झुलसे मां-बेटे की PGI में मौत

--Advertisement--

Image

अग्निकांड के वक्त 12 साल के बच्चे की घटनास्थल पर जिंदा जलने से हो गई थी मौत, परिवार के दो सदस्य अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन।

शिमला, 20 फरवरी

रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव थाना के अंतर्गत टोड़सा गांव में पिछले सप्ताह एक रिहायशी मकान में हुए अग्निकांड में बुजूर्ग मां व बेटा झुलस गए थे। दोनों ने उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया है।

अग्निकांड के वक्त 12 साल के बच्चे की घटनास्थल पर जिंदा जलने से मौत हो गई थी। इस तरह एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

पीजीआई में दम तोड़ने वाले मां-बेटे की पहचान सूरती देवी (70) पत्नी सोहन लाल और दीपन (45) लाल पुत्र सोहन लाल के रूप में हुई है। वहीं मृतक दीपन लाल के बेटे पवन (12) की हादसे के दिन ही मौत हो गई थी।

रोहड़ू के एसडीएम सनी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने सोमवार को बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अग्निकांड के शिकार हुए परिवार के दो सदस्य अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

बता दें कि बीते 14 फरवरी की रात टोड़सा गांव में लकड़ी से बने दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई थी। सोहन लाल के मकान में पेश आई इस घटना के समय परिवार के सात सदस्य दूसरी मंजिल में सो रहे थे।

आग से बाहर निकलते समय सातों झुलस गए थे। वहीं 12 वर्षीय पवन आग की लपटों से खुद को नहीं बचा पाया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

चिड़गांव पुलिस ने शुरूआती जांच में आग की वजह शार्ट सर्किट बताई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...