चिट्टे संग पकड़ा बीडीसी सदस्य, थाने में पहले से चल रहे हैं नशे से जुड़े केस, एक साथी भी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट 

नारकोटिक्स टीम नूरपुर द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर समलाना में दो युवकों से 10 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार बीडीसी हरसर-पनालथ विवेक जंडोरिया पुत्र सुरेश कुमार निवासी हरसर व सुभाष चन्द्र पुत्र अजीत सिंह निवासी कैहरियां अपनी कार (एचपी 24सी-0153)से आ रहे थे कि पुलिस टीम ने समलाना में कार को रोका।

कार की तलाशी लेने पर 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। इससे पहले भी विवेक जंडोरिया व सुभाष चन्द्र पर चिट्टे के केस थाना ज्वाली में चल रहे हैं।

नारकोटिक्स टीम ने यह मामला ज्वाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक नूरपुर के बोल 

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि समलाना में दो युवकों से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है तथा पुलिस ने केस दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है तथा युवकों को भी अरेस्ट किया गया है। इसकी उन्होंने कहा कि नशा माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...