चिट्टे के साथ कांगड़ा व हमीरपुर के 4 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिला के तहत आते उपमंडल अम्ब में पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में कांगड़ा व हमीरपुर जिले के 4 युवकों को 4.46 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना अम्ब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार बुधवार देर सायं पटवार वृत्त मुबारिकपुर के नजदीक बाईपास पर एक कार की तलाशी के दौरान 1.65 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

पुलिस ने कार सवार आरोपी शुभम शर्मा (28) निवासी जिला हाऊसिंग बोर्ड कालोनी देहरा (कांगड़ा) व नीरज (27) निवासी गांव सनोट तहसील देहरा, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरे मामले में पुलिस ने ज्वार के नजदीक लगाए ट्रैफिक नाके के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवकों की तलाशी ली। इस दौरान उनसे 2.81 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने चिट्टे सहित पकड़े गए मोटरसाइकिल सवार आरोपी विशाल कुमार (25) निवासी सनकर व अंकुश राणा (27) निवासी गांव रंगस, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी अम्ब डाॅ. वसुधा सूद के बोल 

डीएसपी अम्ब डाॅ. वसुधा सूद का कहना है कि पुलिस ने घटना में शामिल वाहनों को जब्त कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...