चिट्टे की खेप लेकर स्कूटी पर घूम रहे थे तस्कर, पुलिस पहुंचाया सलाखाें के पीछे

--Advertisement--

चिट्टे की खेप लेकर स्कूटी पर घूम रहे थे तस्कर, पुलिस पहुंचाया सलाखाें के पीछे

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट के अंतर्गत पुलिस थाना हटली की टीम ने भांबला-बतैल संपर्क सड़क पर स्कूटी सवार 2 युवकों से 10.7 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह पौने 4 बजे के करीब पुलिस थान हटली को गुप्त सूचना मिली कि 2 युवक स्कूटी (एचपी 31डी-3715) पर सवार होकर भांबला-बतैल क्षेत्र में घूम रहे हैं। उनके पास नशीला पदार्थ हाेने की आशंका है।

पुलिस ने सूचना पाकर तुरंत कार्रवाई करते हुए अप्पर भांबला के नजदीक संपर्क सड़क बतैल पर स्कूटी सवार दोनों युवकों को रोका और संदेह के आधार पर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 10.7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

दोनों आरोपी युवकों की पहचान ललित कुमार (30) पुत्र चमन लाल गांव डोडवां डाकघर भोजपुर तहसील सुंदरनगर और गौरव (31) पुत्र नरेश चंद गांव व डाकघर कलौहड़ तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। आरोपी युवकों काे गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके स्कूटी को कब्जे में ले लिया है।

डीएसपी सरकाघाट संजीव के बोल

मामले की पुष्टि डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम नें की है। आरोपी युवकों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमे दर्ज हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...