चिट्टा तस्करों को बचाने में पुलिसकर्मी शामिल पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई: हर्षवर्धन चौहान

--Advertisement--

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इंदौरा में चिट्टा तस्करों की छह करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान बुधवार को सदन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि चिट्टा तस्करों को बचाने में पुलिस कर्मचारी अगर शामिल पाए तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इंदौरा से कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन ने सदन में इस संबंध में जानकारी मांगी थी। चिट्टा कहां से आ रहा है और कितने पुलिसवालों की मिलीभगत है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अनुपस्थिति में हर्षवर्धन चौहान ने जवाब देते हुए कहा कि आज प्रदेश का युवा वर्ग चिट्टे से जूझ रहा है। नशा चुनौती बन गया है।

इंदौरा में चिट्टा तस्करों की छह करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। बॉर्डर एरिया में तस्करी रोकने के लिए सरकार ने कडे़ कदम उठाए हैं। सरकार की कोशिश है कि किस तरह से इसे रोके जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...