चिंतपूर्णी मंदिर बाजार में अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकानों में जा घुसी, 3 श्रद्धालु घायल

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध चिंतपूर्णी मंदिर के मुख्य बाजार में देर रात करीब 2:30 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। मंदिर रोड पर एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी ने अचानक संतुलन खो दिया और एक ढाबा के साथ दुकानों में जा घुसी।

हादसे के समय गाड़ी में आठ लोग सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। गाड़ी के अंदर मौजूद तीन श्रद्धालु घायल हुए, जबकि दो दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। घटना में गाड़ी की टक्कर से खिलौने की दुकान करने वाले रामकुमार का लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ, जबकि दूसरी दुकान की मालकिन वंदना को करीब दो लाख रुपये का नुकसान सहना पड़ा।

दुकानें टूटने से दोनों दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। गाड़ी चालक मनदीप ने पुलिस को बताया कि हादसा गाड़ी के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। स्कॉर्पियो में सवार सभी श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए आए थे।

थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार के बोल

घटना के बाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया जारी है। हादसे के कारण बाजार में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को राहत पहुंचाने में मदद की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...