चालक पद के लिए 29 दिसम्बर तक करें आवेदन

--Advertisement--

Image

बैजनाथ- बर्फू

खंड विकास अधिकारी, बैजनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि खंड विकास अधिकारी, बैजनाथ, जिला कांगड़ा के कार्यालय में चालक ग्रामीण विकास विभाग में एक पद चालक का रिक्त होने से अन्य पिछड़ा वर्ग के योग्य उम्मीदवारों से दैनिकभोगी आधार पर आवेदन पत्र आमन्त्रित किये जाते हैं। आवेदन पत्र खंड विकास अधिकारी, बैजनाथ के कार्यालय में 29 दिसम्बर, 2021 सायं 4 बजे तक पहुंच जाने चाहिए।

उन्होंने बताया कि आवेदक 10वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदक के पास वैध पहाड़ी इलाकों में भारी/हल्के वाहनों के चलने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। आवेदक के पास अन्य पिछड़ा वर्ग स्ंवर्ग का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। चालक की नियुक्ति दैनिक आधार पर की जाएगी तथा उसे प्रतिमाह हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित दिहाड़ी देय होगी।

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि प्रार्थी की आयु प्रथम जनवरी को 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रार्थी का अच्छा स्वास्थ्य व मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। प्रार्थी को किसी सरकारी विभाग द्वारा नौकरी से बर्खास्त न किया गया हो। अगर प्रार्थी बीपीएल/ओबीसी जाति से सम्बन्ध रखता है तो प्रमाण पत्र साथ संलग्न करें। प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।

आवेदन सादे कागज पर दिनांक 29 दिसम्बर, 2021 तक खंड विकास अधिकारी, बैजनाथ के कार्यालय मे सायं 4 बजे तक पहुंच जाने चाहिए। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर प्रार्थी आवेदन से सम्बन्धित कोई भी जानकारी चाहता हो तो वह किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए प्रार्थी के पते पर सूचित किया जाएगा। कार्यालय को साक्षात्कार को बिना किसी कारण से रद्द करने का पूर्ण अधिकार होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...