चालकों को महंगा पड़ेगा रील बनाना, यात्रियों की सुरक्षा जोखिम में डालकर रैश ड्राइविंग कर रहे एचआरटीसी ड्राइवर

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

एचआरटीसी बस चालकों को सोशल मीडिया के लिए रील बनाना अब महंगा पड़ेगा।

ड्राइविंग करते दौरान अगर कोई एचआरटीसी चालक रील बनाता है या फिर रील बनाने लिए यात्रियों की सुरक्षा को जोखिम में डालकर रैश ड्राइविंग करता है, तो फिर उसके खिलाफ एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हाल ही में एक मामले में रोहड़ू-चामुंडा बस रूट पर जा रही बस के चालक के खिलाफ भी एचआरटीसी प्रबंधन ने कार्रवाई अमल में लाई है।

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक को मिली शिकायत के बाद रोहडृू चांमुडा बस के ड्राइवर से जवाब मांगा गया है।

जवाब में निगम प्रबंधन ने पूछा है कि ड्राइवर ने यात्रियों की सुरक्षा को जोखिम में क्यो डाला। साथ ही बस चालक का हैडक्वार्टर भी भराड़ीघाट से बदलकर रोहड़ू कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार प्रबंध निदेशक को एक यात्री द्वारा वीडियो भेजी गई थी। इस वीडियो में एचआरटीसी की रोहड़ू-चामुंडा-रोहडू का चालक काफी तेजी में कट मारते हुए एक अन्य बस को ओवरटेक करता है।

बताया जा रहा है कि एक यात्री ने एमडी संदीप कुमार को शिकायत भेजी है। भेजी गई शिकायत मेें एमडी को यह भी बताया था कि सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

लेकिन शिकायत में भेजे गए वीडियो में चालक रील बनाने के चक्कर में तेजी से बस चला रहा है और गलत पास भी ले रहा था, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में डाली जा रही थी।

यह रील कौन बना रहा था, इसकी जानकारी प्रबंधन को नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...