चार गोशालाएं जलकर राख, जिंदा जलीं चार जानें

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रोड के गांव चापड़ में आग लगने से चार गोशालाएं जलकर राख हो गईं। आग इतनी भयानक थी कि देखते देखते ही गोशालाएं स्वाह हो गईं। इसके अलावा इसमें चार गउएं भी जिंदा जल गईं।

अचानक गोशाला में आग लगने के कारण गांव में अफरा-तफरी मच गई। वहीं क्षेत्र के लोगों ने आग को बुझाने के लिए अग्निशमन केंद्र थुनाग के लिए सूचना दी, जिसके बाद अग्निशमन के कर्मचारी व गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचें, लेकिन उतने में गोशालाएं जलकर राख हो गई थीं।

आग बुझाते-बुझाते अग्निशमन की गाडिय़ों का पानी भी खत्म हो गया, जिसके बाद अन्य सोर्स के माध्यम से आग तक पानी को लाया गया और आग बुझाने का प्रयास किया गय।

वहीं प्रशासन की ओर से एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि आग लगने से लाखों रुपए का नुक़सान हुआ है और इसमें चार जिंदा मवेशी भी जले हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...