चारों तरफ फैली है महँगाई और उड़नखटोले से पिकनिक मनाने में ब्यस्त है जयराम भाई

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

राहुल-प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सह मीडिया इंचार्ज और राजीव गाँधी पंचायती राज के जिला मीडिया प्रभारी एन के पन्डित ने बढ़ती महँगाई पर बड़ा हमला बोलते हुए शायराना अंदाज में हिमाचल कि भाजपा सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में चारों तरफ फैली है महँगाई और उड़नखटोले में पिकनिक मनाने में ब्यस्त है जय राम भाई !

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बिजली, पानी, सीमेंट, तेल, सब्जियां, राशन, पेट्रोल डीज़ल सब कुछ महंगा है पर भाजपा सरकार अपनी ऐस परस्ती में इतनी अन्धी और बहरी हो चुकी है कि उसको सत्ता के नशे में कुछ नहीं दिखाई दें रहा है और जनता महँगाई से इतनी जूझ रही है कि जनता कि आवाज भी भाजपा सरकार ना सुनकर अपनी पिकनिक मनाने में ही ब्यस्त है !

उन्होंने कहा कि पहाड़ हमारे काटे जा रहे है प्रदूषण हम सहन कर रहे हैं पानी कि नदियां हमारी हैं फिर भी हिमाचल के लोगों को ही महंगा सीमेंट और बिजली मिल रही हैं आखिर ऐसा क्यों ????

पन्डित ने कहा कि हेलीकॉप्टर में उड़ने वाले मुख्यमन्त्री जनता को बताएँ कि आखिर पेट्रोल से सस्ता क्यों हैं हवाई जहाज में डलने वाला फ्यूल उन्होंने कहा कि जो पेट्रोल डीज़ल किसान के ट्रैक्टर में डलता हैं वो महंगा और जो सरकार के उड़नखटोले में फ्यूल डलता हैं वो सस्ता इस पर भी मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर जी अपना मुँह खोलकर हिमाचल प्रदेश कि जनता को जरूर बताएँ !

उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमन्त्री या भाजपा के नेता से जनता महँगाई पर पूछे तो जबाब मिलता हैं कि ये महँगाई नेहरू कि गलत नीतियों और कांग्रेस की बजह से हैं जबकि केंद्र में 7 साल से मोदी सरकार और हिमाचल प्रदेश में 4 साल से जय राम कि भाजपा सरकार हैं आखिर कब तक जनता को गुमराह करके ये नेहरू को कोसते रहेंगे आज जिस एम्स में भाजपा के नेता इलाज करवाते हैं वो पहला एम्स भारत में नेहरू कि देन हैं और जिस स्कूल कॉलेज में मुख्यमन्त्री पड़े हैं वो भी कांग्रेस कि ही देन हैं !

राहुल -प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सह मीडिया इन्चार्ज एन के पन्डित ने भाजपा सरकार पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए कहा कि मुख्यमन्त्री जी अब आपका हनीमून पीरियड समाप्त हो गया हैं अब आपकी बिदाई का समय चल रहा हैं क्योंकि जब बारात बिदा होती हैं तो जैसे दुल्हन रोती हुई जाती हैं अब तो आपकी भाजपा सरकार भी हिमाचल प्रदेश से रोती हुई विदा होगी !

पन्डित ने कहा कि पेट्रोल डीज़ल और महँगाई पर आने वाली भाजपा सरकार महँगाई पर ही विदा होगी ये निश्चित हैं क्योंकि अब हिमाचल कि जनता जय राम सरकार को महँगाई पर बक्शने के मूड में नहीं हैं चारों उपचुनाव कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...