चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में बड़ा बदलाव, सोने-चांदी से सजेगी मंदिर की दीवारें, जानिए पूरी जानकारी!

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ चामुंडा नंदीकेश्वर धाम अब नए स्वरूप में नजर आने वाला है। मंदिर में जो भी निर्माण कार्य अब तक लंबित हैं उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर के कायाकल्प के लिए दानी सज्जन भी दिल खोलकर दान दे रहे हैं।

इसी क्रम में एसडीएम धर्मशाला संजीव भोट ने जानकारी दी कि लुधियाना निवासी दानी सज्जन अमित अग्रवाल और धर्मपाल ने मंदिर के कायाकल्प के लिए सहयोग देने की सहमति जताई है। इसके बाद इस विषय पर बैठक आयोजित की गई। एसडीएम संजीव भोट ने बताया कि मंदिर को नया स्वरूप देने के लिए करीब डेढ़ से पौने दो करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ये दोनों भक्त पूर्व में मां ज्वालामुखी शक्तिपीठ के लिए भी सहयोग कर चुके हैं।

ज्वालामुखी मंदिर के एक पुजारी के माध्यम से यह दोनों अब श्रीचामुंडा मंदिर की दीवारों पर सोने और चांदी की परत चढ़ाकर मंदिर को भव्य बनाने का प्रस्ताव लेकर आए हैं। मंदिर प्रशासन ने इस दिशा में तैयारियां शुरू कर दी हैं। ये दोनों दानी सज्जन जमाई और ससुर हैं और हर संभव मदद देने को तैयार हैं।

आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में भी सुधरेंगी व्यवस्थाएं

श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित ऊंची पहाड़ी पर आदि हिमानी श्री चामुंडा मंदिर भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। यहां भी श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर और आसपास की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। एसडीएम संजीव भोट ने बताया कि इस कार्य के लिए ठेकेदार को करीब 1 करोड़ 42 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...