चलने के इतनी देर बाद कम होने लगती है शुगर और ब्लड प्रेशर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सैर का अहम रोल है। रोजाना सैर करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ब्लड शुगर रिवर्स हो जाती है। हार्ट को ताकत मिलती है और कई बिमारियां शरीर को छूती तक नहीं हैं। सुबह-शाम आपने लोगों को सडक़ों, मैदान या बागीचों में सैर करते जरूर देखा होगा।

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आप मॉर्निंग या ईवनिंग वॉक तो कर रहे हंै, पर सवाल यह है कि यह सैर कितनी देर तक कर रहे हैं। सैर का फायदा तभी है, जब आपको इस बारे में पता हो कि दिन में कितनी देर चलना या दौडऩा है। आज हम आपको यही बताएंगे कि कितनी देर सैर करने के बाद शरीर को क्या-क्या फायदे पहुंचते हैं।

इतनी देर बाद मिलता है सैर का फायदा

  • 2 मिनट— अगर आप 2 मिनट तक सैर करते हैं, तो इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढऩे लग जाता है।
  • 10 मिनट— दस मिनट सैर करने के बाद तनाव दूर हो जाता है।
  • 15 मिनट— पंद्रह मिनट सैर करने के बाद ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर कम होने लगती है।
  • 30 मिनट— तीस मिनट सैर करने के बाद शरीर से फैट दूर होने लगता है।
  • 60 मिनट— एक घंटा सैर करने के बाद शरीर का फैट बढिय़ा तरीके से वर्न हो जाता है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के आपदा प्रभावित परिवारों को राहत, शाहपुर में सोलर लालटेन से हाइजीन किट तक बांटी

शाहपुर में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित...

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...