चलते ट्राले के कैबिन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

नैशनल हाईवे-205 चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से करीब 7 किलोमीटर दूर रछोह नामक स्थान पर एक चलते ट्राले के कैबिन में आग लग गई। गनीमत यह रही कि ट्राला चालक समय रहते ट्राले से बाहर निकल गया अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया जा रहा है कि ट्राला देर रात स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ उतराई में जा रहा था कि रछोह स्थान पर इसके कैबिन में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि नयना देवी दमकल विभाग की फायर ब्रिगेड व पुलिस थाना स्वारघाट के कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग के कारण ट्राले का कैबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया है। उक्त क्षेत्र जिला सोलन के रामशहर का होने के चलते थाना रामशहर में मामला दर्ज किया या है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...