चरस की खेप लेकर घूम रहे बाप-बेटा को करवाई हवालात की सैर

--Advertisement--

सुरानी में नाकाबंदी के दौरान शक के आधार पर रोकी कार से बरामद की 883 ग्राम चरस

हिमखबर डेस्क

नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को जमीन पर उतारते हुए पुलिस जिला देहरा ने एक और बड़ी कार्रवाई कर नशा तस्करों को कड़ा संदेश दिया है। खुंडियां थाना पुलिस की सतर्कता से इस बार चरस की बड़ी खेप पकड़ी तथा तस्करी में शामिल बाप-बेटे की जोड़ी सलाखों के पीछे पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार 21 मई को जिला देहरा पुलिस के थाना खुंडियां की टीम सुरानी क्षेत्र में नियमित नाकाबंदी कर जांच कर रही थी। इसी दौरान एक ऑल्टो कार को शक के आधार पर रोका और जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो अंदर से 883 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान भीखम राम (55) और उसके बेटे कमलेश कुमार (26) निवासी जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना खुंडिया में मामला दर्ज कर वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

देहरा जिला पुलिस की यह कार्रवाई इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि क्षेत्रों में युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वाले तस्कर लगातार नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से जांच अब ऐसे नेटवर्क पर भारी पड़ती दिख रही है।

नशे की चपेट में आ रही युवा पीढ़ी

पुलिस जिला कप्तान मयंक चौधरी का कहना है कि नशा केवल एक अपराध नहीं, बल्कि समाज और परिवारों को अंदर से खोखला करने वाला जहर है। खासकर युवा पीढ़ी तेजी से इसकी चपेट में आ रही है। ऐसे में समाज, अभिभावकों और युवाओं को मिलकर नशे के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

पुलिस जिला कप्तान ने लोगों से अपील की है कि यदि आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि, नशा तस्करी या युवाओं को नशे की ओर धकेलने की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के आपदा प्रभावित परिवारों को राहत, शाहपुर में सोलर लालटेन से हाइजीन किट तक बांटी

शाहपुर में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित...

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...