चम्बा /-512 ग्राम चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

एसआईयू सैल चंबा ने जिला चंबा के 2 युवक चरस सहित रंगे हाथों धरे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आज मंगलवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार चंबा जिला पुलिस के एसआईयू सैल चंबा सोमवार शाम को चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही थी।

उसी दौरान इस पुलिस दल को सूचना मिली कि दो युवक चरस लेकर सरू की वर्षाशालिका के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही यह एसआईयू सैल तुरंत उक्त वर्षाशालिका के पास पहुंचा तो वहां दो युवक खड़े थे। पुलिस दल ने दोनों युवकों से पूछताछ की तो वे बुरी तरह से घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो पुलिस को 512 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों से जब उनकी पहचान पूछी तो उन्होंने अपनी पहचान 24 वर्षीय विपिन कुमार उर्फ मोनू पुत्र धनी राम निवासी गांव द्रवली डाकघर किहार तहसील सलूणी व 28 वर्षीय दूनी चंद पुत्र जीतू निवासी गांव लाहुआ डाकघर किहार के रूप में बताई।

पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस थाना चंबा में चरस बरामद करने के मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस तरफ से चंबा पुलिस के एसआईयू दस्ते ने एक और कामयाबी अपने नाम की है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि जिला चंबा में चरस पकड़ने का एक के बाद एक मामला दर्ज हो रहा है लेकिन सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि अपराध के सहारे युवा अमीर बनने की चाह में सलाखों के पीछे पहुंच रहें है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...