चम्बा स्कूल जीप हादसा: एक और छात्र की मौत, पांच साल के मासूम ने टांडा में ली अंतिम सांस

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा में गुरुवार को हुए स्कूली बच्चों को ले जा रहे जीप हादसे में एक और बच्चे ने दम तोड़ दिया है। पांच साल के मासूम ने कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में आधी रात को अंतिम सांस ली। अब तक हादसे में कुल दो बच्चों की मौत हुई है, जबकि ड्राइवर समेत सात बच्चे घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, एक बच्चे को गुरुवार आधी रात को चंबा मेडिकल कॉलेज से टांडा भेजा गया। फिलहाल, टांडा में ड्राइवर समेत चार अन्य बच्चों का इलाज चल रहा है।

टांडा में घायलों में 5 साल के उमंग की मौत हुई है, जबकि आठ साल का अथर्व, नौ साल के सात्विक और छह साल की आराध्या और ड्राइवर भर्ती हैं। यहां उपचाराधीन तमाम बच्चों की हालत स्थिर बनी हुई है।

चंबा के डीएसपी अभिमन्यु ने बच्चे की मौत की पुष्टि की है।

बता दें कि साहो मार्ग पर एक जीप दुर्घटनाग्रस्‍त हुई थी, जिसमें स्‍कूल के बच्‍चे सवार थे। इस सड़क हादसे में एक स्कूली बच्चे की मोके पर मौत हो गई थी और चालक समेत 10 बच्चे घायल थे। जिनमे प्राथमिक उपचार के बाद तीन बच्चों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...