चम्बा – साहो मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, दो महिलाओं की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरुंग 

चंबा साहो मार्ग पर मछराली नामक स्थल पर स्कूटी दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

साहो मार्ग पर हुई इस दोपहिया वाहन दुर्घटना में दोनों महिलाओं की पुलिस ने पहचान रितु पत्नी संजय कुमार जिस की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। जबकि प्रीति पत्नी कर्ण कुमार निवासी गांव सुंगल बैरियर जिला चंबा के रूप में हुई थी।

इस दुर्घटना में प्रारंभिक जांच में प्रीति पत्नी कर्ण कुमार दुर्घटना स्थल में लापता हो गई। जिसे पुलिस व दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद खोज निकाला है।

दो महिला मृतकों के शवों को पंडि जवाहरलाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान एवं चिकित्सालय चंबा के शव गृह में रखा गया। जहां मंगलवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही सदर विधायक पवन नैय्यर ने पंडित जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा में पहुंचकर पीड़ित परिवार के प्रति दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...